विकासशील इंसान पार्टी की में जिला कमेटी का गठन।
रिपोर्ट विमल भारती, सरायगढ़ भपटियाही सुपौल

सुपौल जिला विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष के सरायगढ़ स्थित आवास पर बुधवार को बैठक की गई । बैठक में जिला स्तरीय संगठन का गठन किया गया।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव मिश्रा के उपस्थिति तथा जिला अध्यक्ष विजेंद्र मुखिया के अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से गिरधारी मुखिया को जिला प्रधान महासचिव, राजेश्वर मुखिया को जिला प्रभारी, शिव शंकर मुखिया को जिला उपाध्यक्ष, अर्जुन कुमार मुखिया को युवा जिला अध्यक्ष, वीरेंद्र मुखिया को प्रखंड अध्यक्ष निर्मली के रूप में चयन किया गया । बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष विजेंद्र मुखिया ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर वीआईपी पार्टी चला गांव की ओर कार्यक्रम का निर्धारित किया गया है। हम सभी कार्यकर्ता अपने नेता के द्वारा प्रारंभ किए गए वीआईपी पार्टी चला गांव की ओर कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल कर दिखाएंगे। ताकि हम अधिक से अधिक लोगों को अपने संगठन में जोड़ सकें। बैठक में राम रूप मुखिया, विशेश्वर मुखिया, शिवम कुमार ,साजन कुमार ,सुमित कुमार सुमन ,मुकेश कुमार ,शिव नारायण मुखिया ,अग्रेस मुखिया, काशी मुखिया, रामविलास मुखिया, संजय मुखिया ,राम कुमार मुखिया, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के अंत राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सभी सुपौल जिले में वीआईपी पार्टी को पूरी तरह से मजबूती दिलाने का काम करें। हम आगामी लोकसभा चुनाव तक जिले में बेहतर संगठन के रूप में सामने आ सकते हैं। जिला प्रवक्ता ने कहा की वीआईपी पार्टी समय की मांग है। उन्होंने कहा कि मुकेश साहनी के अगुवाई में आने वाले लोकसभा चुनाव में बिहार में बहुत कुछ देखने को मिलेगा। अंत में जिला अध्यक्ष विजेंद्र मुखिया ने पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को बैठक में भाग लेने के लिए बधाई दिया।

