सुपौल जिला स्थापना दिवस पर बबीता ने निकाली जन- जागरूकता रैली|
रिपोर्ट बिमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल

सुपौल जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय सरायगढ़ की शिक्षिका बबीता कुमारी के नेतृत्व में स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा मंगलवार को बाल- विवाह ,दहेज -प्रथा रोकथाम, नशा मुक्ति अभियान, जल -जीवन हरियाली आदि की जागरूकता रैली निकाली गई ।यह रैली वार्ड नंबर 10,11,एवं 12के दलित एवं महादलित बस्तियों के बीच विभिन्न नारे बाल -विवाह ,दहेज प्रथा बंद करो बंद करो,हम सब ने ठाना है बिहार को नशा मुक्त बनाना है |
जल -जीवन हरियाली है, तभी तो जीवन में खुशहाली है |
हम सबने ठाना है सामाजिक कुरीति को मिटाना है |
स्वच्छता को अपनाना है, गंदगी दूर भगाना है आदि विभिन्न नारों के द्वारा लोगों को जन जागरूक किया तथा स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता, बाल -विवाह दहेज प्रथा ,रोकथाम नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई|इस जागरूकता रैली में रूबी कुमारी ,कंचन कुमारी निगम कुमारी ,सोनी कुमारी ,मिथिलेश कुमार ,मोहन कुमार, चंदन कुमार, अभिमन्यु कुमार, रामकुमार ,गीता कुमारी, अंजू कुमारी, शीला कुमारी ,लीला कुमारी मौजूद थे|

