शंकरपुर में त्रिकुंज के आयोजन हेतु किया गया भूमि पूजन

दिवाकर कुमार , अररिया


फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आगामी 3 अप्रेल से 6 अप्रेल तक त्रिकुंज महायज्ञ के आयोजन हेतु सोमवार को भूमि पूजन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पूजन का कार्य समापन हुवा है आज क्षेत्रवासियों में खुशी इस बात से है कि नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में 5 फूट संगमरमर से बने बजरंगबली की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा इसी तिथि को किया जाना है उसी के उपलक्ष्य में रामायण पाठ,त्रिकुंज का आयोजन होना तय हुवा है इसके साथ कलश यात्रा भी निकाला जाएगा। भूमि पूजन में पंडित जी श्री सिंटू मिश्रा, सचिव रंजन कुमार मंडल,मुखिया दिलीप पासवान,सरपंच रामानंद पासवान,पूर्व सरपंच कृष्णानंद कुंवर,सत्यनारायण यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Spread the love