भपटियाही थाना क्षेत्र मे होलि के दिन सड़क हादसा मे पोता की मौत ,दादा गंभीर रुप से जख्मी।

रिपोर्ट ,विमल भारती ,सरायगढ़ भपटियाही ,सुपौल

होली के दिन भपटियाही थाना क्षेत्र के झाझा गांव समीप नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में पोता की मौत हो गई जबकि दादा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के वक्त दादा अपने पोता को टेंपो पर लेकर रिश्तेदारी से घर जा रहे थे। जानकारी अनुसार झाझा गांव के पास नेशनल हाईवे पर टेंपो एक ट्रक से टकरा गया जिसमें 6 वर्षीय रजनीश कुमार की स्थल पर मौत हो गई और गौरी पट्टी गांव निवासी डोमी सरदार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना की खबर सुनकर स्थानीय कई लोग वहां पहुंचे और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही पहुंचाया जहां डॉक्टर मौसीम राजा ने बालक रजनीश को मृत घोषित कर दिया। ज़ख्मी 60 वर्षीय डोमी सरदार को बेहतर ईलाज हेतु सुपौल रेफर किया गया है। दुर्घटना की खबर से मृतक बालक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल में मृतक के कुछ परिजनों ने बताया कि डोमी सरदार अपने पोता को लेकर कोसी महासेतु समीप सनपतहा गांवगया था । वहां से लौटते समय उसका टेंपो एक ट्रक से टकरा गया। घायल डोमी सरदार ढ़ोली पंचायतों का जद यू का पंचायत अध्यक्ष है।अस्पताल मे स्थानिय मुखिया सरस्वती देवी ,पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह ने पहुंचकर जानकारी लिया। समाचार प्रेषण तक भपटियाही थाना पुलिस दुर्घटना की जानकारी लेने में जुटी थी।

Spread the love