दो अपराधी गुटो के बीच गोलीबारी मे दुकान जा रहे बच्चे को लगा गोली, जख्मी।

अकबरनगर श्रीरामपुर गाँव में दो अपराधी के वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी, एक बच्चा जख्मी, पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर घटना की छानबीन में जुटी।

रिपोर्ट–शयामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव मे वर्चस्व को लेकर दो अपराधी गुटो मे गोलीबारी किया गया. गोलीबारी मे दुकान जा रहे एक बच्चे के दहिने हाथ मे लग गया. जिससे बच्चे जख्मी हो गया. जख्मी श्रीरामपुर गांव के गौतम यादव के पुत्र शाहिल कुमार के रूप मे जख्मी हो गये.घटना के बाद जख्मी को रेफरल अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. गंभीर स्थित देख मायागंज अस्पताल भेज दिया गया. घटना के बाद अकबरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू किया है

Spread the love