चिकनी गांव के अजय कुमार विद्युत अभियंत्रण महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक पद के लिए चयनित किए गए
रिपोर्ट, विमल भारती, सरायगढ़ भपटियाही ,सुपौल

सुपौल जिले के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड अंतर्गत चिकनी गांव के भूपेंद्र नारायण यादव का पुत्र अजय कुमार का चयन बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन अभियंत्रण महाविद्यालय विद्युत अभियंत्रण के सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ है।

अजय कुमार का मेरिट 59 है। सहायक प्राध्यापक पद के लिए 630 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ था जिसमें 280 का चयन किया गया उसमें अजय कुमार 59 में स्थान पर रहे। अजय कुमार बिहारी गुरुमैता उच्च विद्यालय भपटियाही से वर्ष 2007 में मैट्रिक की परीक्षा पास किए। 2009 में बीएन कॉलेज भपटियाही से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वह गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर से बीटेक किये और फिर एनआईटी पटना से एमटेक किए। अजय कुमार ने बताया कि उनको पढ़ाई की दुनिया में आगे बढ़ाने में उनके पिता नारायण यादवगण, माता रंभा देवि, चाचा जगदीश यादव ,चाची उषा देवी, भाई विजय कुमार ,मिलन कुमार लगातार प्रेरित करते रहे। रविवार को सहायक प्राध्यापक पद पर अजय कुमार के चयन की खबर से उसके परिवार काफी प्रसन्न चित्त थे और उसको लेकर अजय कुमार को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।उस दौरान चिकनी गांव के को लोग भी वहां मौजुद थे।

