सरायगढ़ की शिक्षिका बबीता को पटना मे गार्गी एक्सीलेंस अवार्ड मिला
रिपोर्ट विमल भारती, सरायगढ़ भपटियाही ,सुपौल

सुपौल जिले के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड अंतर्गतमध्यविद्यालय सरायगढ़ मे कार्यरत शिक्षिका बबीता कुमारी को पटना के विधापति भवन मे आईपीएस विकाश वैभव ने गार्गी एक्सीलेंस सम्मान देकर सम्मानित किया है ।पांच मार्च को आयोजित समारोह मे बबीता को सम्मानित करते समय वहां पद्मश्री डा.शांतिराय,पद्मश्री सुधावर्गीज,निशा मदन झा,सहित कई अन्य बड़े लोग भी उपस्थित थे। शिक्षिका बबीता कुमारी इससे पूर्व भी राज्य तथा स्तर पर कई सम्मान प्राप्त कर चुकी । उनके इस कामयाबी पर क्षेत्र के लोग काफी प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।

