प्रतापगंज/सुपौल: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, होली के लिए बनाए जा रहे बड़े पैमाने पर शराब को किया विनष्ट।

आशीष वर्मा, व्यूरो सुपौल

प्रतापगंज : पुलिस को शराब निर्माण करने वाले और तस्करी करने वाले के विरूद्ध छापेमारी करने पर एक बडी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन के अनुसार शनिवार को सूचना मिली की तेकुना पंचायत के इमामपट्टी गांव स्थित आदिवासी टोले के पास होली पर्व को देखते हुए बडी मात्रा में शराब बनाने के कार्य के साथ अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री भी की जा रही है। सूचना पाते हीं थानाध्यक्ष एएलटीएफ टीम के साथ इमामपट्टी गांव स्थित आदिवासी टोला पहूंचे। जहां उन्होंने शक के आधार पर कुछ घरों को चेक किया। लेकिन उन घरों में शराब बनाने या निर्मित शराब नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन के दौरान हीं टोले के पास एक खेत में रखे पुआल को जब चेक किया गया तो उसमें छीपाकर कर रखे दर्जनों प्लास्टिक के गैलनो में अर्ध निर्मित 500 लीटर शराब तथा 30 लीटर तैयार देशी चुलाई शराब बरामद हुई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अगामी होली पर्व को देखते हुए आदिवासी टोले में शराब का कारोबार बडे पैमाने पर किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि खेत में रखे पुआल में दबाकर शराब का इतना बडा जखीरा के बारे में पूछताछ करने पर किसी ने भी कुछ नहीं बताया। परिणाम स्वरुप किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। प्राप्त अर्ध निर्मित 500 लीटर शराब को घटनास्थल पर हीं नष्ट कर दिया गया जबकि तीस लीटर बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके पूर्व भी आदिवासी टोले में छापेमारी के दौरान जब्त 150 लीटर अर्ध निर्मित कच्चा शराब के सामान को घटनास्थल पर हीं नष्ट किया गया था। उन्होने बताया कि उत्पाद अधिनियमों के दो फरार वारंटी सुखानगर निवासी कुलानन्द सरदार और भवानीपुर दक्षिण पंचायत निवासी गौतम मिश्रा को भी शनिवार की रात गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Spread the love