भागलपुर : 2 साल की बच्ची वहशी दरिंदों की हुई शिकार।

रिपोर्ट- श्यामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में हवस के दरिंदों ने सारे सीमा को पार करते हुए एक दो साल से भी कम उम्र की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
देर रात उक्त गांव से एक बारात निकलने वाली थी। इसी बीच बच्ची रोड पर खेल रही थी। जहां हवस के दरिंदे ने बच्ची को बिस्कुट का प्रलोभन देकर गोद में लेकर हवस का शिकार बनाते हुए भाग निकला। वहीं बारात गुजरने के बाद जब आरोपित बच्ची को घर के पास छोड़कर भाग रहा था उसी समय बच्ची की मां की नजर खून से लथपथ बच्ची पर पड़ी, इसके बाद बच्ची को उठाकर आनन-फानन में रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां मौके पर ड्यूटी पर तैनात सीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। यहां बच्ची का इलाज चल रहा है, वहीं बच्ची की स्थिति काफी चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने परिजनों के बयान पर उपरामा गांव के प्रदीप उर्फ पर्दा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपित बालू पासर गिरोह का मुख्य सरगना भी है। वहीं घटना के बाद परिजन दरिंदे को फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं

Spread the love