छापेमारी के दौरान नशे के हालात में सात शराबी सीटीएस चौक से हुआ गिरफ्तार।

रिपोर्ट- श्यामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर,नाथनगर थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान नशे के हालात में हल्ला हंगामा करते हुए सात शराबी सीटीएस चौक से गिरफ्तार किया है। उसे थाना पर लाने के बाद ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने के बाद सात शराबी को शराब पीने की पुष्टि हुई है। वही गिरफ्तार शराबी की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के मसकन बरारी निवासी सरवन कुमार, नाथ नगर निवासी सावन कुमार, महाशय जी डूडी निवासी प्रमोद, मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी विकास कुमार,भतोड़िया निवासी विक्रम कुमार, मनोहरपुर निवासी उत्तम सिंह , पुरानी सराय निवासी बंटी कुमार के रूप में पुलिस ने की है। वहीं पर नाथनगर थाना के प्रभारी थाना इंचार्ज महताब खान ने बताया कि उत्पाद मध निषेध अधिनियम के तहत थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सात शराबी को न्याय के हिरासत में भेज दिया गया है।

Spread the love