भागलपुर : तीन ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत।

रिपोर्ट- श्यामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के नारायणपुर एनएच 31 पर सत्संग आश्रम के समीप तीन ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत हो गई है. जबकि गंभीर रूप से घायल चालक उप चालक का प्राथमिक उपचार पीएचसी नारायणपुर में करवाया गया. घटना रविवार के सुबह नारायणपुर सत्संग आश्रम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 31 पर हुई है. मृतक का नाम मनोवर खान उर्फ मलिक है.

वह वर्धमान इलाके का निवासी थे.बताया जा रहा है कि बिहार शरीफ से धान लोड ट्रक मालदा की ओर जा रहे थे. वहीं बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 31 पर सत्संग आश्रम के समीप 2 ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे. तभी धान लदे ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिससे बालू लदा ट्रक सड़क के दोनों तरफ विपरीत दिशा मैं लुढ़क गया खबर मिलते ही भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवाया , जिससे यातायात सामान्य हुआ.

Spread the love