सैफगंज/ फॉरबिसगंज : शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय नाबालिग को किया गर्भवती, फिर शादी से मुकरा।
डेस्क अररिया
फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा दे कर गांव आ ही एक युवक द्वारा शारीरिक शोषण का मामला प्रकाश में आया है। लड़की पांच माह की गर्भवती बताई गई है। मामले को लेकर पीड़िता ने शनिवार को फारबिसगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई ।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का पैतृक घर अररिया जिला अंतर्गत फारबिसगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में है। वह बचपन से ही फारबिसगंज थाना क्षेत्र के सैफगंज गांव में अपने नाना-नानी के घर में रहती आई है। वहीं पर पीड़िता को रोहित कुमार साह से प्यार हो गया जिसके बाद मिलना जुलना सुरु हुआ और बात सेक्स तक पहुँच गया करीब एक साल तक युवक ने शादी का झांसा दे कर लड़की का यौन शोषण करता रहा जिसके बाद लड़की पेट से हो गई और जब लड़की ने ये बात लड़के को बताया तो वो शादी से मुकर गया और बार बार गर्भपात करवाने के लिए लड़की पर दवाब बनाने लगा । और शादी करने से मना कर दिया ।
जब कई महीने बीत गए और लड़की के पेट मे पल रहा बच्चा करीब 5 महीने का हो गया तो लड़की शादी के लिए दवाब बनाने लगी पर रोहित ने साफ तौर पर कहा कि यदि वो इस बच्चे को गिराती नही है तो वो उसे पूरे गांव में बदनाम कर देगा ।जिसके बाद लड़की ने थाने में आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगाई है और आवेदन में कहा कि अगर लड़का उससे शादी नही करता है तो वो आत्महत्या कर लेगी ।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुलिस लड़को को गिरफ्त में ले कर शादी करवाती है अथवा नही ?

