ललितग्राम: 5 अप्रैल को होगी ललितग्राम-नरपतगंज स्पीड ट्रायल, सूचना किया गया सार्वजनिक।

सोनू आलम , भीमपुर

ललितग्राम – नरपतगंज रेलखंड पर लंबे समय से ट्रेन परिचालन को लेकर संसय बना हुआ था। लेकिन इस बीच रेलवे विभाग के द्वारा स्पीडी ट्रायल की सूचना देने के बाद आसपास क्षेत्रों के लोगों खुशी की लहर दौड़ गई। जिसके बाद वर्षों से ट्रैन परिचालन की आस लिए बैठे लोगों के लिए स्पीड ट्रायल की सूचना ने काफी राहत पहुंचाई है। रेलवे विभाग की सूचना के आधार पर इस मंगलवार (5 अप्रैल) को ट्रेनों का स्पीडी ट्राईल होगा। जिसके बाद सीआरएस निरक्षण किया जाएगा। जिसके लिए रेलवे विभाग ने स्पीडी ट्राईल को लेकर सार्वजिनक सूचना भी जारी कर दिया है।

सूचना में रेलवे विभाग ने मंगलवार (5 अप्रैल) को दिन 11:30 से 16:00 बजे तक ललितग्राम से नरपतगंज के बीच रेल की पटरियों से छोटे बच्चे मवेसी आदि को दूर रहने की अपील की है ।

वहीं रेलवे के अधिकारी ने बताया कि स्पीडी ट्राईल को लेकर ब्रिज पटरियों का सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वही स्टेशन पर भवनों की रंगाई पुताई का कार्य किया जा रहा है। ललितग्राम स्टेशन परिसर में दुकान चला रहे दुकानदारो ने बताया कि अब फिर से ललितग्राम स्टेशन गुलजार हो उठेगा। उन्होंने बताया कि ट्रैन बन्द होने से यहां के बहुत से लोगो की रोजीरोटी ठप हो चुकी थी। बताया कि ट्रेन का परिचालन शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए नए अवसर खुलेंगे। वही अभी 1 अप्रैल से ललितग्राम से सहरसा के लिए ट्रेन परिचालन सुरु कर दिया गया ।

 

Spread the love