छातापुर: आग लगने से हुआ एक घर सहित हजारो की संपत्ति राख।
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत के वार्ड नंबर 06 में शनिवार की शाम अचानक आग लगने से एक घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई । उधर घर में आग की ज्वाला को देखकर अड़ोस -पड़ोस के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी भीमपुर थाना को दी । सूचना के दौरान मोके पर पहुंची भीमपुर थाने की दमकल व ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू पाया गया । जब तक आग बुझ पाती तबतक आग ने एक सहित बगल के लखीचंद बहरदार के आधे घर को भी अपने आगोस में ले लिया । अगलगी की घटना में फागु बहरदार के एक घर सहित बगल के सखीचन्द बहरदार के आधे घर सहित कपड़े में रखे रुपया , कपड़ा सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया । उधर घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया शोभा देवी ने मौके पर पहुचकर स्थिति का ज्याजा लिया तथा पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का अनुरोध जताया । पीड़ित फागु बहरदार ने बताया कि अगलगी की घटना की लिखित सूचना स्थानीय थाने सहित अंचल कार्यालय को दे दी गई है ।

