छातापुर: जीपीडीपी के तहत आम सभा का आयोजन किया गया ।

राजकुमार झा/छातापुर

छातापुर प्रखंड क्षेत्र के चुन्नी पंचयात भवन में शुक्रवार को जीपीडीपी के तहत आम सभा का आयोजन मुखिया शम्भू सिंह के अध्यक्षता में किया गया। पहली आम सभा मे वार्ड स्तर पर पंचयात  क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़ी योजनाओं की सूची तैयार किया गया। जिस आधार पर वित्तिय वर्ष 2022- 23 के लिए वार्षिक कार्य योजना तैयार कर उसका कृयान्वयण कराया जाना है।

आमसभा मे उप मुखिया चंद्रकिशोर भारती, विणा देवी, चंद्रिका देवी,पूनम देवी,पंचायत सचिव हरिनंदन यादव, किसान सलाहकार शिवेंद्र सरदार,फेसिलेटर माला कुमारी,मुखिया प्रतिनिधि राजीव चंद्र दास के अलावे सभी वार्ड सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे। पंचायत सचिव  ने जानकारी देते बताया कि ग्राम पंचायत विकाश योजना की पहली आमसभा आयोजित की गई, जिसमे वार्ड स्तर पर क्षेत्रीय विकास एवं जनहित से जुडी योजनाओ एवं समस्याओ को सुचिबद्ध किया गया, ताकि वित्तीय वर्ष 2022-23 के कार्ययोजना मे उसे शामिल कर विभिन्न मद एवं संबंधित विभागों से उसका कृयान्वयण कराया जा सके, जिसके बाद तिथी निर्धारित कर तीसरी बैठक होगी जिसमे कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही जानकारी देते हुए मुखिया श्री सिंह ने बताया कि पंचयात सरकार भवन का प्रस्ताव भी भेज दिया गया है।जिसके लिए लगभग 05 एकड़ का जमीन मुहैया कर लिया गया है।उक्त जमीन 1992 में ही राज्यपाल के नाम से रजिस्टर्ड है।साथ ही उन्होंने किसानों के खाद के समस्या पर चर्चा करते हुए बताया कि पंचायत क्षेत्र में कुल 06 खाद का दुकान है।और सभी दुकानों में पर्याप्त मात्रा में खाद है।कहा कि 06 में से 02 दुकान पंचयात के किसानों के लिए सुरक्षित किया गया है।और बांकी के 04 दुकानों से पंचयात के अलावे भी किसान खाद प्राप्त कर सकते है। वहीं लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत भवन में भी मुखिया किशोर कुमार मुन्ना के अध्यक्षता में जीपीडीपी के तहत आम सभा का आयोजन किया गया।

Spread the love