आगामी दुर्गापूजा को ले कर हुई मंदिर परिसर में कमिटी की बैठक ।

प्रतिनिधि छातापुर (सुपौल)

मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गामंदिर परिसर में शुक्रवार की रात दुर्गा पूजा कमिटि की बैठक हुई, पूर्व जिप सदस्य लक्षमी साह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 10 दिवसीय नवरात्रा पुजा हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया, साथ ही आयोजन को गतवर्ष से भव्य एवं आकर्षक रूप देने पर सहमति बनी, बैठक में पुजा समिति के अध्यक्ष गौरीशंकर भगत, सचिव नागेश्वर मंगरदैता, उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष राहूल उर्फ गुड्डू भगत सहित कमिटि के सदस्यों के अलावे मुख्यालय के गणमान्य, प्रबुद्धजन व यूवावर्ग शामिल हुए, बैठक में कमिटि के द्वारा गतवर्ष तक के आय व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया,

वहीं सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार दुर्गामंदिर का रंग रोगन, आकर्षक सजावट, भव्य पांडाल, मुख्य सडक बस पडाव तक तथा मंदिर परिसर से जुडे सभी सडकों में रोड लाइट व साउंड, शिवालय सह महावीर मंदिर की आकर्षक सजावट करने का निर्णय लिया गया, वहीं अष्टमी एवं नवमी की रात मैया जागरण कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में ही कराने पर सहमति बनी, मंदिर परिसर के दो सौ मीटर की परिधि में मीट व अंडे की दूकानों को हटाने, मंदिर के सामने यात्रीशेड तक अतिक्रमण को खाली करवाने, आयोजन के दौरान 10 दिनों तक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, आयोजन के दौरान प्रतिदिन नियमित साफ सफाई के लिए सफाई कर्मियों की प्रतिनियूक्ति, मंदिर के समीप स्थापित ट्रान्सफर्मर को स्थानांतरित करने, आयोजन के दौरान शराब व सुखा नशा का सेवन करने वाले लोगों से निपटने हेतू ब्रेथइनला॓इजर मशीन के साथ पुलिस पदाधिकारी की अलग से प्रतिनियूक्ति करने तथा विजयादशमी के दिन प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ घंटे के लिए मुख्य सडक से वाहनों की परिचालन का मार्ग परिवर्तित करने सहित कई प्रस्ताव लेकर प्रशासन व पुलिस से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया, वहीं मंदिर के गर्भगृह एवं प्रांगण में स्ट्रक्चर में मामुली बदलाव कर उसे सुविधाजनक बनाने, सीसीटीवी कैमरा, विद्युत वायरिंग आदि ऊपकरणों को दुरूस्त करवाने पर भी सहमति बनी, आयोजन को सफल बनाने तथा तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए दो अक्टूबर रोज शुक्रवार को कमिटि के कार्यकारिणी की बैठक आहूत करने के निर्णय लिए गये,, बैठक में प्रकाशचंद जैन, विजय भगत, सुशील कर्ण, केशव कुमार गुड्ड, डा क्रांति गांधी, शंभू साह, मानिकचंद दास, प्रमोद भगत, शशिभूषण पप्पु, बिनोद भगत, राजकुमार भगत राजु, संजय कुमार पप्पु, पंकज भगत, राजेश जैन, रंजन भगत, संतोष साह,, जगदीश भगत, संजय भगत, सुबोध बहरखेर, रामटहल भगत, गुंजन भगत, संजीव सहनी, अरुण भगत, खोखा भगत, नवीन भगत, अमोद बहरखेर आदि थे

Spread the love