केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं विफलताओं के खिलाफ भाकपा का पदयात्रा
छातापुर /सुपौल : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा पदयात्रा निकाली गई, जिलामंत्री विद्यानंद कामत के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा में भाकपा अंचल परिषद के सचिव रघुनंदन पासवान सहित दर्जनों महिला पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे, यह पदयात्रा कटहरा पंचायत से प्रारंभ होकर भट्टावारी के रास्ते मुख्यालय पहूंची, हाथों में तख्ती बैनर व पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ता
केंद्र सरकार पर जन विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते नारेबाजी कर रहे थे, मुख्यालय पहूंचे वक्ताओ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है, देश में लोकतंत्र कुचले जा रहे हैं. अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाई जा रही है, भीषण महंगाई, रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी, व्याप्त भ्रष्टाचार ,दलितों. अकलियतों एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से आमजन त्रस्त है. कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आम जनों की नहीं, कॉरपोरेटों और कंपनियों की बनकर रह गई है, इसलिए देश में बदलाव जरूरी हो गया है. कहा कि एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भाकपा केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा रैली आहूत की गई है. रैली को सफल बनाने हेतू जिले भर से सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता व आमजन एक सितंबर को दिल्ली पहूंचेंगे, बताया कि यह पदयात्रा 15 अगस्त तक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जायेगी, मौके पर शंभू शरण शर्मा, बेचन सिंह, रामेश्वर सिंह मुख्य रूप से थे

