प्रतापगंज थाना परिसर में आगामी ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
। बैठक की अध्यक्षता बीरपुर के एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने की। इसमें दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई।
एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।
उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जुलूस पूर्व निर्धारित रूट के अनुसार ही निकलेगा। इस रूट में पड़ने वाले अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है।

एसडीपीओ ने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों का दायित्व है कि वे पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में सभी जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

