प्रतापगंज:दो हजार लीटर डीजल के साथ ट्रेक्टर जब्द, प्राथमिकी दर्ज।
प्रतापगंज/सुपौल : पुलिस ने बुधवार को संध्या गश्ती के समय गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के तीनटोलीया गांव से वगैर नम्बर ट्रैक्टर सहित दस ड्राम में दो हजार लीटर डीजल जब्त की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के अनुसार 21 जनवरी की शाम ए एस आई नीरज कुमार आचार्य सश्त्रबल के जवान उमेश कुमार पाल, संजय कुमार मंडल के साथ संध्या विशेष ग्रामीण गश्ती, वाहन चेकिंग के लिए श्रीपुर चौक पर थे। उसी समय उन्हें सूचना मिली की चिलौनीउतर पंचायत के तीनटोलीया वार्ड 13 स्थित बालेश्वर मंडल के दरवाजे पर 10 डीजल ड्राम लोड वगैर नम्बर का एक ट्रेक्टर रखा हुआ है। सूचना पाते हीं एएसआई आचार्य अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित कर बताये गये निशानदेही पर पहूंचे। जहां उन्होंने देखा कि उपरोक्त व्यक्ति के दरवाजे पर ड्राम लोड ट्रैक्टर खडा है। एएस आई ने गृहस्वामी बालेश्वर मंडल से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह ट्रैक्टर मेरे दामाद अर्जुन मंडल का है, जो भीमनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज वार्ड नम्बर दो के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि कुछ देर पहले हीं मेरे दरवाजे पर ट्रैक्टर खडा कर कहीं चले गये हैं। जब ए एस आई ने ट्रैक्टर व डीजल से संबंधित कागजात की मांग की तो बालेश्वर ने किसी प्रकार का कोई कागजात दिखाने में अपनी असमर्थता जताई । अवैध रूप से डीजल का कारोबार करने की शंका पर ए एस आई ने ट्रैक्टर सहित 10 ड्राम डीजल को जब्त कर थाना ले आये। थानाध्यक्ष ने बताया कि वगैर नम्बर के आयशर ट्रैक्टर के टेलर पर लोड ड्रामों को खोलकर जांच किया गया तो प्रत्येक ड्राम में दो सौ लीटर डीजल कुल दस ड्राम में दो हजार लीटर डीजल बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि किसी तरह का डीजल व ट्रेक्टर का कागजात नहीं प्रस्तुत करने के विरूद्ध औपचारिक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

