प्रतापगंज : कार से ले कर जा रहे थे शराब की बड़ी खेप, पुलिस को देख कार खड़ी कर भागे तस्कर।
कार सहित शराब की बडी खेप पकडने में गुरूवार के दिन पुलिस को एक बडी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 620 बोतल शराब सहित कार को बरामद कर ली है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अरराहा निर्मली की दिशा से प्रतापगंंज की ओर एक सफेद कार से तस्कर द्वारा शराब की बडी खेप कहीं पहुंचाई जा रही है। बिना देरी किए वे सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष गोविन्दपुर पंचायत के वार्ड 3 में सड़क पर वाहन चेकिंग करने लगे। कुछ देर बाद देखा कि एक सफेद रंग की कार सामने से आ रही है। लेकिन सामने पुलिस चेकिंग देख तस्कर कुछ दूर हीं कार खडी कर फरार हो गया। पुलिस कार का आने का इंतजार किया, लेकिन कार वहीं खड़ी रही। जिसके बाद पुलिस का शक गहराने लगा। थानाध्यक्ष पुलिसबल के साथ जब कार के नजदीक पहुंचे तो देखा कि कार बन्द कर तस्कर फरार है। पुछताछ करने पर कुछ पता नहीं चला। उसके बाद कार की शीशे से झांक कर देखा तो उसमें बोरियां दिखी। पुलिस देख ग्रामीणों की भीड जम हो गई। थानाध्यक्ष ने लोगों की भीड़ के सामने कार के शीशे को तोड़ देखा तो उसमें शराब से लदी बोरियां मिली। जिसके बाद गाड़ी को जब्त कर खिंचवाकर लाना लाया गया। बोरियों को खोलकर गिनती करने पर
620 बोतल में 189 लीटर शराब पाई गई है। समाचार लिखे जाने तक थानाध्यक्ष आगे की प्रक्रिया में जुटे थे।

