जोगबनी /अररिया: जोगबनी थाना ने पकड़ा 140 किलो गांजा के साथ 1 टाटा सूमो।
धन्नु कुमार मिश्रा
अररिया
अररिया ज़िला अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा स्थित जोगबनी थाना को तस्करो पर बड़ी कामयाबी मिली है।जोगबनी पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से सोनामनी गोदाम के रास्ते से टाटा सूमो विकटा में 140 किलो गांजा लेकर जोगबनी की ओर आने की सूचना मिली वहीं त्वारित कार्यवाही करते हुए जोगबनी थाना अध्य्क्ष आर के आज़ाद सहित जोगबनी थाना ने एक वाहन सहित 140 किलो गांजा पकड़ने में कामयाबी पाई है । वाहन छोड़ कर मोकाए वारदात पर गाड़ी चलाक ओर तस्कर फरार होने में कामयाब रहे। ये कार्यवाही जोगबनी थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई ।वहीं फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार द्वारा इस घटना की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जोगबनी थाने में ये जानकारी दी गई।

