चुनाव के मद्देनजर मधेपुरा में एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च .

मुकेश कुमार मधेपुरा

7 मई को तृतीय चरण के लोकसभा चुनाव को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में मतदान संपन्न कराने को लेकर मधेपुरा एसपी संदीप सिंह के द्वारा मधेपुरा जिले के मुरलीगंज बाजार में पैदल मार्च किया गया इस दौरान एसपी प्रवेंद्र कुमार भारती मुरलीगंज थाना अध्यक्ष मंजू कुमारी के सैकड़ों की संख्या में अर्ध सैनिक बल एवं बीएसएफ के जवान शामिल थे। फ्लेग मार्च मुरलीगंज थाना से पैदल चलते हुए शहर के दुर्गा चौक, सिनेमा चौक ,जयरामपुर गौशाला चौक, काशीपुर ,मस्जिद चौक ,गोल बाजार ,मिडिल चौक हाट बाजार होते हुए झील चौक तक संपन्न हुआ मामले की जानकारी देते हुए मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने बताया कि आगामी 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए जिले में मतदान होगा और भय मुक्त माहौल में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है जिले के चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है जिले के सभी होटलों में लगातार छापेमारी भी की जा रही है तो वहीं सीमावर्ती चेक पोस्ट पर जिले में आने जाने वाले सभी यात्रियों एवं वाहनों की सघन जाँच की जा रही है इस दौरान और असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक छवि वाले लोगों पर भी लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है बड़े पैमाने पर चिह्नित किए गए लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है तो वहीं सीसीए के धारा तहत चिन्हित किए गए लोगों को जिला बदर किया गया है उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि भयमुक्त होकर घर से निकले और शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग करें और देश के इस महा पर्व में भाग ले।

Spread the love