आग लगने से आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख कचरे के ढेर को जलाया जा रहा था हवा के कारण फैली।
रिपोर्ट–शयामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के बेकठपुर गांव में भीषण आग लग गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कचरा में आग लगाया गया था। हवा तेज होने के कारण आग फैल गई। लोगों को जब तक जानकारी होती तब तक आसपास के कई घरों में आग लग गई थी। आग इतना भयावा था कि लोगों ने घंटो आग पर काबू पाने की प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। इधर स्थिति भयावाह देख लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दिया। मौके पर अग्निशमन विभाग पहुंचकर करीब आधे घंटे से आग पर काबू पाने की प्रयास कर रहे हैं। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख होने की जानकारी मिल रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फिलहाल आगजनी के इस घटना में जान की क्षति होने की जानकारी नहीं है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

