प्रतापगंज/सुपौल: चूल्हे के चिंगारी से लगी आग में जले 11 परिवार के 12 घर, लाखो का नुकसान ।

आशीष वर्मा , सुपौल

गोविंदपुर पंचायत के वार्ड 10 स्थित घटहा गांव में बुधवार को 11 परिवार के 12 घरों में आग लगने से 10 लाख की सम्पत्ति जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण चूल्हे की चिंगारी बताया जाता है। बताया जाता है कि आसपास खेल रहे बच्चों ने सबसे पहले मो. हफाज का घर जलते देख शोर मचाना शुरु किया।

बच्चो की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक मे हवा के कारण आग कई घरों को अपने आगोश में ले लिया। आननफानन में लोग जैसे तैसे आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। जिसकी सूचना थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना से दमकल भेजा गया। जिसके बाद दमकल और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। वही मो. हफाज का दस हजार नगद, जेवरात सहित धर में रखे सारा सामान, मो. समीरुद्दीन का 18 हजार नगद, जेवरात सहित सामान, मो. गयासुद्दीन का 25 हजार नगद, जेवरात सहित सामान, मो. सज्जाद 15 हजार नगद जेवरात सहित सामान, लाल मो. का 5 हजार नगद जेवरात सहित सामान, मो. साबिर का 10 हजार नगद, जेवरात सहित सामान, मो.जाहिर का दो हजार नगद, जेवरात सहित सामान, मो. कादिर का 8 हजार नगद, जेवरात सहित सामान, मो. जब्बार 40 हजार नगद, जेवरात सहित सामान, मो. राईस 5 हजार नगद, जेवरात सहित सामान, मो. अशफाक का 5 हजार नगद, जेवरात सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। वही घटना की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक झा, पंसस प्रतिनिधि मुकेश कुमार मंडल, वार्ड सदस्य मो. कलाम, सत्यनारायण ठाकुर ने पीड़ित परिवार को ढांढस देते हुए जल्द से जल्द सरकारी लाभ दिलाने की बात कही।

Spread the love