सिमरही में कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामविलास की मनाई जयंती

 

सुरेश सिंह , सिमराही बाजार 


लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के संस्थापक पूर्व केंद्र मंत्री पद्मम भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान के 77 वां जयंती को लेकर सिमराही बाजार में कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के कार्यज्रताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ (सुपौल) के जिलाध्यक्ष कुंदन कुमार साह ने किया।


इस दौरान उन्होंने कहा कि आज पूरा बिहार नहीं पूरा देश स्वर्गीय रामविलास पासवान जी को जानते हैं। जो एक बार नहीं 10-10 बार केंद्र के मंत्रिमंडल का नेतृत्व किया। उसके नरसिम्मन में बिहार सहित देश के विकास की इबादत लिखी गई। प्रदेश से मुख्य अतिथि के रूप में लोचन कामेत, प्रधान महासचिव एवं रेनू लता भारती पूर्व प्रत्याशी त्रिवेणीगंज उपस्थित थे। जिसमें जिले के सभी कार्यकर्ता सहित मनकेश्वर पासवान, जिलाध्यक्ष लेबर सेल कामेश्वर पासवान, जिलाध्यक्ष एसटी एससी अशोक साह, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार रंजन, जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, जिला महासचिव अमित गुप्ता, जिला संगठन मंत्री, एवं भक्ति साह छेदी पासवान सचिन गुप्ता, सीनू कुमार, दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रेमा आनंद, चंदन दास, चंदन सेन, हरे राम रजक, एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love