“संत मनु बाबा मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया,श्रुति मौसम के प्रस्तुति से भक्त झूम उठे”
रिपोर्ट:- विकास आनन्द, ब्यूरो चीफ, सुपौल

:-राघोपुर, सुपौल
अषाढ़ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नगर पंचायत सिमराही स्थित संत मनु गुरु पूर्णिमा महोत्सव बाबा मंदिर में सोमवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। देर शाम तक चले कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, सतसंग-प्रवचन, महा आरती, महा प्रसाद, भंडारा का आयोजन किया गया। श्रुति मौसम, उमेशानंद झा, प्रिया कुमारी द्वारा भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। श्रुति मौसम द्वारा राम का गुणगान करो भजन की प्रस्तुति पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। रामा-रामा रटते-रटते बीती रे उमरिया भजन पर लोग झूम उठे। श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारे कीर्तन व अन्य भजन की प्रस्तुति का भक्तों ने खूब आनंद उठाया। भजन-कीर्तन कार्यक्रम में तबला पर लालन झा, अंकित आनंद, सेन्थायजर व पैड पर बिन्देश्वरी यादव व बिन्देश्वरी मंडल थे।

उद्घोषणा संजय मिश्र ने किया।ओमप्रकाश भगत, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता ने प्रवचन में गुरु की महिमा का बखान किया। कहा कि गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। सच्चा गुरु वही है जो भक्तों को मुक्त कर दे। संसार तो लोगों को बंधन में बांधता है। भक्ति में गुरु की महत्ता भगवान से भी ज्यादा है। गुरु जीवन का ज्ञान देते हैं जिसे अपना कर लोग अपना लोक व परलोक को सवार सकते हैं।
गुरु पूजन, गुरु वंदन व महा आरती में वैद्य रीतेश मिश्र, रत्नेश मिश्र, ओमप्रकाश भगत, जगदेव साह, रिंकू भगत, रीता, सुधा, विभा, प्रियंका आदि ने भाग लिया। संत मनु बाबा की महा आरती की गई। संत मनु बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया की क्षेत्र के महान संत ने लोगों में भक्ति का भाव जगाया।

बाबा ने लोगों को रामचरितमानस के नियमित पाठ के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व समाजसेवी घनश्याम लाल माधोगड़िया, व्यापार संघ अध्यक्ष ललित जायसवाल, वैद्य रीतेश मिश्र, ओमप्रकाश भगत, सिमराही नगर पंचायत उप चैयरमेन विनीता देवी, रिंकू भगत, प्रियंका मिश्र, रत्नेश मिश्र, द्वारा कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। महा प्रसाद, भंडारा में हजारों की संख्या में लोगों ने खिचड़ी, सब्जी, दही, घी, पापड़, अचार का प्रसाद ग्रहण किया। गुरु पूर्णिमा के इस अवसर पर केदार प्रसाद भगत, बैद्यनाथ पांडेय, अमित सेन, सुरेश ठाकुर, अशर्फी मंडल, प्रकाश स्वर्णकार, प्रेमनाथ भाई, रंजीत स्वर्णकार, राधेश्याम भगत, बिनोद भगत, विनीता कुमारी, काजल कुमारी, संस्कृति कुमारी, त्रिलोक झा, प्रेमशंकर, रविन्द्र मिश्र, भाव्या , हर्ष, गौरव, गौतम, वेनुप्रिया आदि सक्रिय थे।

