प्रतापगंज सुपौल: घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना में हुई 3 छात्रों की मौत, जा रहे थे परीक्षा देने ।
राकेश सिन्हा, प्रतापगंज

प्रतापगंज थानाक्षेत्र एनएच 57 पर बुधवार की सुबह बलुआ से मधेपुरा परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र की मौत हाइड्रा से टकराने से हो गई। जानकारी अनुसार एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन छात्र अपने घर बलुआ से एनएच के रास्ते मधेपुरा परीक्षा देने जा रहे थे। जाने के क्रम में प्रतापगंज दुअनिया मोड़ के समीप एनएच 57 पर विपरीत दिशा से एक ही ट्रेक पर हाइड्रा आ रहा था। विपरीत दिशा से एक ही ट्रेक पर आ रहे हाइड्रा से घने कोहरे के कारण मोटरसाइकिल आपस मे टकरा कर तीनो फेका गए। गाड़ी की टकराने की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़कर पहुंचे।

जहां हाइड्रा और मोटरसाइकिल के टक्कर में गम्भीर रुप से घायल तीनो लड़का को देख ग्रामीण ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिसबल घटनास्थल पर पहुंच तीनो घायलों को पीएचसी प्रतापगंज लाया गया। घटना की सूचना सभी समन्धित परिजनों को भी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन पीएचसी पहुंचकर दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे। इस सम्बंध में परिजनों ने बताया कि मो. अरबाज (22) पिता मो.सज्जाद वार्ड 5 , अमन कुमार ठाकुर (25) पिता महेश ठाकुर वार्ड 5 तथा तौहीद खान पिता पप्पू खान वार्ड 6 बलुआ निवासी तीनो मधेपुरा परीक्षा देने जा रहा था। उसी क्रम में ये घटना हो गई। वही पीएचसी में उपस्थित डॉक्टर ने बताया कि अमन कुमार ठाकुर और तौहीद खान की मौत पीएचसी पहुंचने से पहले हो चुका था जबकि मो.अरबाज का गम्भीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसी दौरान दरभंगा जा रहे घायल लड़का का भी मौत की खबर आने से माहौल गमगीन हो गया। एक साथ तीन लड़को की मौत की खबर सुन लोगों की भीड़ पीएचसी में लग गई। वही थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि हाइड्रा के चपेट में आने से दो लड़कों की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि तीसरे की मौत दरभंगा जाने के क्रम में हुई है। सभी मृतकों की कानूनी प्रकिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा गया है। जबकि हाइड्रा को जप्त कर थाना लाया गया।

