प्रतापगंज/ सुपौल: पुलिस ने बरामद किया अपह्रत लड़की, भेजा गया कोर्ट।

आशीष वर्मा ,व्यूरो सुपौल

प्रतापगंज थाना क्षेत्र के चिलौनीउतर पंचायत के वार्ड 10 से अपहृत लड़की को पुलिस ने बरामद किया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि पिछले माह चिलौनीउतर पंचायत के बेल्ही गांव निवासी बासुदेव सरदार की पत्नी सुनीता देवी ने अपनी लड़की के अपहरण होने का मामला दर्ज करवाया था। जिसमें आवेदिका ने कहा था कि मेरी लड़की 28 नवम्बर की शाम सामान लाने गई थी। लेकिन बहुत समय तक घर नहीं लौटी। उसके खोजबीन करते वक्त जानकारी मिली कि भवानीपुर दक्षिण पंचायत निवासी फिरोज यादव का लड़का अभिषेक लड़की को जबरदस्ती मोटर साईकिल पर बैठाकर ले गया है। इस बात की जानकारी होने पर हमलोग कुछ ग्रामीणों के साथ अभिषेक के घर गये। जहां अभिषेक के पिता ने बताया है कि अभिषेक लड़की लेकर कर घर आया था। लेकिन अभी वह उसको लेकर कहीं चला गया है। आने पर आपकी लड़की को घर पहूंचा देंगे। लेकिन लड़की को घर नहीं पहूंचाने पर हमलोग पुन: लड़की के लिए अभिषेक के घर गये। जहां हमलोगों को देखते हीं उसके पिता ने गाली गलौज करने के साथ धक्का मुक्की करने लगे। आवेदिका ने लड़की की बरामदगी के लिए मामला दर्ज करा मदद की गुहार लगायी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज होते हीं लड़की की सकुशल बरामदगी के लिए खोजबीन प्रारंभ की। साथ हीं अभिषेट के परिवार पर भी दवाब दिया गया कि अपहृत लड़की को सकुशल बरामद करा दे। शुक्रवार को सूचना मिली की अपहृत लड़की थाना क्षेत्र के गोंविदपुर पंचायत के गढ़िया चौक पर देखी गई है। सूत्र मिलते हीं पुलिस ने बताये गये निशानदेही से अपहृत लड़की को बरामद कर लिया गया। लेकिन अपहरणकर्ता अभिषेक अभी भी.पुलिस गिरफ्त से बाहर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद लड़की को पुलिस अभिरक्षा में 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है।

Spread the love