शिक्षाविद व प्रखरवक्ता डॉ उमेश प्रसाद पाण्डेय का निधन”

रिपोर्ट- विकास आनन्द, राघोपुर

सुपौल :जिले के प्रखर शिक्षाविद व प्रखर्वक्ता डॉ उमेश प्रसाद पाण्डेय सिमराही नगर पंचायत के दीनादास टोला में आज करीब दिन के बारह बजे आकस्मिक निधन हो गया। एकाएक हुई इस निधन से नगर पंचायत सहित पूरे जिले के लोग आश्चर्य में है और काफी मायूस है। सीमा जागरण मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम पाण्डेय से सबसे पहले इस घटना की जानकारी सभी को दिया और बताया कि उमेश बाबू के निधन से इस समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। 70 वर्षीय ड़ॉ उमेश पांडेय प्रारंभ काल से हीं शिक्षा तथा समाजिक क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे। 70- 80 दशक में कांग्रेस शासन के विरूद्ध जय प्रकाश नारायण से प्रभावित होकर उनके सम्पूर्ण क्रांति में भाग लेकर जेपी आंदोलनरत होकर पुलिस यातना सहते हुए जेल गए तथा नेपाल में भूमिगत रहे। अपने जीवन के अंतिम समय में चतुर्भुज यादव कॉलेज की स्थापना करते हुए उनके प्राचार्य रहे तथा इतिहास विभाग में शोध करते हुए पीएचडी प्राप्त किए। उनके आकस्मिक देहावसान पर उपस्थित होकर क्षेत्र के लोगों ने आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।नेताजी नाम से प्रसिद्ध अपने पीछे परिवार में दो पुत्र तथा दो पुत्री संतान को छोड़कर प्रस्थान कर गए। डॉ उमेश पाण्डेय के निधन पर उनके दीना दास टोला आवास पर अमीन देवराम पाण्डेय, लक्ष्मी पाण्डेय, बिन्देश्वर पाण्डेय, रामेश्वर पाण्डेय, पूर्व मुखिया बैजनाथ प्रसाद भगत, पूर्व सरपंच रामेश्वर यादव, परमेश्वर सिंह यादव, दीप नारायण पाण्डेय, महादेव पाण्डेय, सीताराम पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Spread the love