प्रखंड क्षेत्र के हरिराहा पंचायत में कृषकों को जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया ।

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

कृषकों  को जागरूक करने हेतु कृषि विभाग के द्वारा मंगलवार को राघोपुर प्रखंड के हरीराहा पंचायत में खरीफ   किसान चौपाल आयोजित  किया गया । जिसकी अध्यक्षता पंचायत की मुखिया खुशबू कुमारी के द्वारा किया गया ।


उक्त कार्यक्रम में किसानों के जागरूकता हेतु  कला मंचन परिषद पटना के द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया ।
विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक खाद का प्रयोग एवम लाभ, मिट्टी जांच,  ईकेवाईसी ,सहित अन्य कई लाभकारी योजनाओ को किसान तक पहुंचाने का है ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान सलाहकार अशोक कुमार मंडल ने सभी किसानों को जैविक खाद का उपयोग करने एवं स्वयं किसानों को जैविक खाद निर्माण करने की जानकारी दिया । वही मिट्टी जांच के भी तरीके को बताया साथ ही ऐसे किसान जिनका इकेवयसी अभी तक नही हुआ है ,उन्हें अंतिम तिथि बीस जुलाई तक करवाने की बात कही । साथ ही यह भी बताया कि जिन किसानों का इकेवयसी एवम एनपीसीआई निर्धारित तिथि तक नही होगा ऐसी स्थिति में वे किसान सरकारी लाभ से वंचित रह जाएंगे । जानकारी देते हुए श्री मंडल ने बताया कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास योजना के तहत किसान के पुत्रों को निःशुल्क कृषि एवं कृषि यंत्र संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है , जिसका लाभ संबंधित इक्षुक छात्र ले सकते है ।


वही उपस्थित किसानों को समाज सेवी विकास कुमार टुनटुन ने भी अपने संबोधन के माध्यम से इकेवयसी करवाने की अपील किया ।

Spread the love