करजाईन में पुलिस ने शराब मामले में एक केस के फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
करजाईन थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की रात शराब मामले में केस के फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
मामले में मंगलवार को करजाईन थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर देहगामा गांव निवासी मिथिलेश कुमार और सुधीर मेहता को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ शराब मामले में केस दर्ज था। जिसमें वह फरार चल रहा था। बताया कि मंगलवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

