राघोपुर सिमराही से ब्रेजेश कुमार की खास रिपोर्ट_:

सुपौल जदयू ने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पद पर रोशन कुमार पासवान को किया मनोनीत ।

रोशन कुमार पासवान बने सुपौल जेडीयू के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष ,
कार्यकर्ताओं में खुशी की माहौल।

रोशन कुमार पासवान के कार्य से खुश होकर सुपौल जदयू पार्टी ने जिला सचिव से बनाया जिला उपाध्यक्ष।


जदयू कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब रोशन कुमार पासवान के नेतृत्व में सुपौल जदयू पार्टी और भी तेजी से मजबूत होगी और आगे बढ़ेगी।

दर्जनों जदयू पदाधिकारियों ने कहा कि बिहार में खासकर युवा वर्ग को जेडीयू पार्टी से जोड़ा जा रहा है ,
ताकि युवाओं के बेहतरीन भविष्य और उत्थान के लिए पूरे बिहार में जदयू हमेशा कार्य करती रहेगी ।

रोशन कुमार पासवान ने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पद को ग्रहण करते हुए ,
सूर्य भूषण उर्फ निर्धन पासवान का आभार व्यक्त किया।

और कहा कि मैं पूरी ईमानदारी से जनता दल यू पार्टी को सुपौल जिले में मजबूत कर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का काम करूंगा ।

सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत बिसनपुर गुलामी वार्ड नंबर 9 निवासी रोशन कुमार पासवान पिछले 1 वर्षों से जदयू पार्टी में लगातार दे रहा है सेवा ।

अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रोशन कुमार पासवान को सुपौल जिले के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई

वहीं सुपौल जदयू के सभी विधानसभा प्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि जिला एवं प्रखंड पदाधिकारी समेत अन्य पंचायत कार्यकर्ताओं ने रोशन कुमार पासवान को उपाध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया ।

खुशी जाहिर करते हुए इस मौके पर नवनिर्वाचित अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रोशन कुमार पासवान ने कहा कि बिहार में जनता दल यू पार्टी की सरकार पूरी तरह से गरीबों के वंचितों के अधिकारों के दिशा में कार्य कर रही है ।

कहां कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कार्यकाल में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है
आज का बिहार एक शिक्षित और विकसित राज्य बन चुका है ।

रोशन कुमार पासवान को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार निराला ,
प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा,
अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सूर्य भूषण कुमार उर्फ निर्धन पासवान समेत कई जदयू पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।

Spread the love