भीमपुर: थानाध्यक्ष हवन पर्णाहूति में हुए शामिल।
अमृत सागर झा के साथ सोनू आलम , भीमपुर।
रामनवी के अवसर पर रविवार को भीमपुर थाना परिसर के बजरंग वली मंदिर में भव्य पूजा अर्चना की गई । मंदिर में कीर्तनी मंडली के द्वारा कीर्तन भजन का भी आयोजन किया गया था । वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ थाना अध्यक्ष रमाशंकर कुमार ने हवन कार्यक्रम में भाग लिए । इस अवसर पर थाना में आगुन्तको के लिए थाना अध्यक्ष के द्वारा भोजन की भी व्यवस्था कराई गई थी । इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के प्रबुद्धजन , गण्यमान सहित अधिकारी भी पहुंचे हुए थे । थाना अध्यक्ष रमाशंकर कुमार ने बताया कि रामनवी के शुभ अवसर पर हनुमान मंदिर परिसर आज कीर्तन भजन का आयोजन किया गया है ।

बताया कि हिंदू सनातन धर्म मे मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान प्रभु श्री राम की गाथा को हिन्दू धर्मावलंबियों के द्वारा मनाया जाता रहा है । मौके पर छातापुर सीईओ उपेंद्र कुमार , पूर्व प्रमुख जहूर आलम , पूर्व मुखिया जीवछपुर रमेश मुखिया , बोआ मेहता , अजय आनंद , गुरुदयाल मेहता , अर्जुन मेहता , ठूठी सरपंच अशोक राय , पूर्व मुखिया रामसेवक सिंह , कुंदन , मुंसी चंद्रशेखर यादव , मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय , क्रांति झा , रमैया झा आदि मौजूद थे ।

