छातापुर: श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ एवं भागवत कथा का हुआ सुभारम्भ ।

:-अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत के बेलागंज वार्ड नंबर 13 स्थित बाबा विषहरी डीहवार नाग माता मंदिर परिसर में 11 अप्रैल से श्री श्री 108 विष्णु सतचंडी महायज्ञ एव श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सुभारम्भ होने जा रहा है । यज्ञ को सफल बनाने के लिए हरिद्वार से बाल व्यास त्यागी मौनी बाबा कामख्या सिद्धि एव अन्य ऋषि महात्माओं का पदार्पण होने जा रहा है । वहीं यज्ञ परिसर हवन कुंड सहित पंडाल की भव्य तैयारी की गई है । यज्ञ कमिटी के द्वारा बताया कि रविवार को यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली जाएगी वहीँ 14 अप्रैल को यज्ञ पूर्णाहुति एव भंडारा का कार्य किया जाएगा । सुबह 08 बजे से दोपहर 1 2 बजे तक पूजन पाठ , दोपहर 01 बजे से 04 बजे तक भागवत कथा । रविवार को कलश यात्रा के बाद यज्ञ का सुभारम्भ किया जाएगा । बाहर से यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भव्य पंडाल की तैयारी की गई है।

Spread the love