वृद्धा को बेटे ने पीटकर कर दी हत्या ।

नृशंस नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी में हुई घटना
मानसिक रूप से बीमार है आरोपित पुलिस ने लिया हिरासत में*
मां ने बेटी के नाम एक कट्ठा जमीन कर दी थी रजिस्ट्री, गुस्से में था रघुवीर*

शयामानंद सिह भागलपूर

 

भागलपूर :नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में स्व गणेश पोद्दार की पत्नी हीरा देवी (8) की मानसिक रूप से अस्वस्थ छोटे बेटे रघुवीर पोद्दार ने पीटकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर भरत भूषण पुलिस बल के साथ पहुंचे और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है. बताया जाता है कि रघुवीन अक्सर मां के साथ मारपीट करता था, जिसके कारण वह जेल भी जा चुका था. हीरा देवी का एक बेटा राकेश कुमार नवगछिया में ही दूसरी जगह रहता है और दूसरा बेटा सुनील कुमार बाहर रहता है. रघुवीर का भी परिवार बाहर रहता है. रघुवीर मां के साथ घर पर ही रहता था. राकेश पोद्दार की पत्नी रंजू देवी ने बताया कि उसे घटना की जानकारी तब मिली जब बाजार स्थित उसके घर के पास रघुवीर हल्ला करके बोल रहा थी कि मां का राम नाम सत्य हो गया. जब वे लोग प्रोफेसर कॉलोनी स्थित घर पर पहुंचे तो वहां काफी भीड़ थी और वहां उसकी सास का शव पड़ा हुआ था.

उसके चेहरे व अन्य जगहों पर जख्म के निशान थे. रंजू देवी ने कहा कि घटना की क्या वजह है, इस बारे में वह ज्यादा कुछ नहीं जानती है. करीब डेढ़ माह से उसकी ननद पुनीता देवी जिसकी शादी सहरसा के बनगांव में हुई है, वह और उसका पति धनेश्वर पोद्दार यहीं मां के पास ही रह रहे थे. दो दिन पहले सास ने बिना किसी को बताये बेटी को एक कट्ठा जमीन बिहपुर रजिस्ट्री कर दी. पुनीता अपने पति के साथ अपने घर चली गयी बेटी को अधिक तरजीह देने के कारण रघुवीर मां से झगड़ता रहता था.और मा को पिटने लगा और अपनी मा को ईतना पिटा की पिटते पिटते उसकी जान ही ले ली..

Spread the love