राघोपुर में अधेड़ के शव मिलने से क्षेत्र में सन्नी, हत्या के आरोप में 11 पर केस दर्ज
ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत के एक तिलाबे धार के समीप खेत से गांव के ही एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र के लोगों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर बीरपुर एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्र और थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है।

बताया जाता है कि देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी वार्ड 14 निवासी खगेश यादव उर्फ मटर यादव (55) शुक्रवार सुबह से घर से किसी काम को लेकर सुखासन की ओर निकले थे। लेकिन देरशाम तक वापस नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों से खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में सुखासन के समीप तिलाबे धार के एक खेत में उसका लाश बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया खगेश यादव की हत्या किसी ने बेरहमी से गला मरोड़ कर की समझा जा रहा है।

इधर, घटना की सूचना के बाद बीरपुर एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा और राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
उधर, घटना की जानकारी के बाद खगेश यादव के घर मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
———

