बिना रोड परमिट के चल रहे बस का 43 हज़ार 500 का कटा चालान ।।

सोनू आलम के साथ अमृत सागर झा, भीमपुर 

भीमपुर थाना के समीप एमभीआई की टीम द्वारा एक यूपी नंबर बस को पकड़कर काटा चालान। जानकारी अनुसार बस नंबर यूपी 22 एट 0582 जदिया से लुधियाना पैसेंजर को लेकर जा रही थी। इसी क्रम में भीमपुर में उपस्थित एमभीआई द्वारा जब गाड़ी की कागजात जांच की गई तो उसका रोड़ परमिट रद्द पाया गया। जिसके बाद एमभीआई की टीम द्वारा 43 हज़ार 500 का चालान काटा गया। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर पकड़े गये उक्त बस को भीमपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इधर जानकारी देते हुए एमभीआई अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इन दिनों एनएच 57 पर ओवर लोड वाहनों की आवाजाही हो रही है,वही कई बड़ी गाड़ी बिना कागजात के धड़ल्ले से चल रही है। जो नियमानुसार गलत व नियम के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि पकड़े गये बस पर 43 हजार 500 रुपया का जुर्माना किया गया है। फिलहाल उक्त बस को भीमपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Spread the love