बलुआ बाजार : शिक्षकों के आभाव में पठन पाठन हो रहा बाधित ।

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत स्थित भवि प्राथमिक सह मध्य संस्कृत विद्यालय मटियारी में इन दिनों शिक्षकों के अभाव में बचचो का पठन -पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है । मालूम हो कि विद्यालय में 210 बच्चें नामांकित है जबकि 210 बच्चों के पठन पाठन कार्य की सारी दारोमदार विद्यालय के प्रधान शिक्षक विशम्भर सागर के कंधों पर है । ऐसे में शिक्षा विभाग के प्रणाली पर भी सवाल खड़ा होता है कि क्या एक शिक्षक के सहारे 210 बच्चों का उज्ज्वल भविष्य व उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना संभव हो पायेगा । शिक्षकों के अभाव में प्रधाना अध्यापक को कम्बाइंड क्लास चलाना पड़ रहा है । गौरतलब हो कि विद्यालय की स्थापना सन 1977 में हुआ था । स्थापना के समय विद्यालय में 05 से 06 शिक्षक पदस्थापित थे लेकिन वर्तमान समय में विद्यालय में 210 बच्चों के लिए मात्र एक प्रधान शिक्षक पदस्थापित है । ऐसे स्थिति में बच्चों का पठन पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है । गुरुवार को विद्यालय में कक्षा 01 से कक्षा 08 तक के 130 बच्चें विद्यालय में मौजूद थे । बच्चों के लिए रसोइया के द्वारा चावल , दाल व हरि सब्जी भी बनकर तैयार था । इस संदर्भ में विद्यालय के प्रधान शिक्षक विश्वम्बर सागर से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में कुल 210 बच्चें नामांकित है वहीँ शिक्षकों के संदर्भ में उन्होंने बताया कि विद्यालय में काफी दिनों से एक ही शिक्षकों के सहारे विद्यालय का संचालन हो रहा है । बताया कि पहले के शिक्षकों के सेवा निवृत्त होने के बाद विभाग की और से अन्य शिक्षकों का पदस्थापन नहीं हो सका है । विद्यालय में शिक्षकों के अलावे बेंच डेस्क का भी अभाव है । प्रधान के मुताबिक विद्यालय में चार दिवारी नहीं रहने के कारण असमाजिक तत्त्वों के द्वारा विद्यालय के कुछ समानों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया जाता है ।

कहते हैं बीईओ :- इस संदर्भ बीइओ नंदकिशोर सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि संस्कृत विद्यालय में संस्कृत बोर्ड के द्वारा शिक्षकों का पदस्थापन किया जाता है । कहा कि प्रधान शिक्षक के द्वारा आवेदन प्राप्त होने के बाद वरीय पदाधिकारी को समस्या से अवगत कराया जाएगा।

Spread the love