“उर्वरक कम्पनी आईपीएल द्वारा प्रक्षेत्र दिवस सह किसान गोष्ठी का आयोजन”
विकास आनन्द, सहरसा

भारत सरकार की अग्रणी उर्वरक कंपनी इंडियन पोटाश लिमिटेड द्वारा संचालित ‘पोटाश फार लाईफ प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत दिनांक 06.04.22 को सहरसा जिला अंतर्गत ग्राम महखर में प्रक्षेत्र दिवस सह किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता आईपीएल कंपनी के क्षेत्रीय पदाधिकारी अतुल कुमार शाही ने कंपनी के विभिन्न उर्वरक उत्पादों पालीहैलाइट,पोटाश, सिंगल सुपर फॉस्फेट, नैनो यूरिया सहित सभी उर्वरकों के विषय पर कृषको को जानकारी दिया। किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डा. डी.के.चौधरी ने सभी फसलों में वैज्ञानिक ढंग से पालीहैलाइट,पोटाश, सिंगल सुपर फॉस्फेट एवं नैनो यूरिया के महत्व को उपस्थित सैकड़ो किसानों को बताया। कंपनी के क्षेत्रीय पदाधिकारी अतुल कुमार शाही द्वारा बताया कि अब तक हजारो किसानो को इंडियन पोटाश लिमिटेड द्वारा संचालित योजनाओं द्वारा लाभान्वित व जागरूक किया जा चुका है। अंत मे प्रश्नोत्तरी द्वारा किसानो को पुरस्कृत किया गया।

आईपीएल कंपनी के क्षेत्रीय पदाधिकारी अतुल कुमार साही ने बताया कि इस प्रकार का किसान जागरूकता गोष्टी कोशी प्रमंडल के तीनों जिला सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में किया जाएगा, जिसका की वर्ष 2022-23 में शुरुआत सहरसा जिला से किया गया है। किसान सभा का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन आई पी एल के एग्रोनामिस्ट विक्की बालियान द्वारा किया गया।इस अवसर पर उर्वरक व्यवसायी मनीष कुमार,नीरज कुमार,हरदेव कुमार व लाभार्थी किसान सहित सैकडों किसान मौजूद थे।

