शराब के नशे में भोजन कर रहे व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा जेल।।
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

ललितग्राम ओपी क्षेत्र के मधुबनी पंचायत स्थित वार्ड 07 में गैमन इंडिया चौक के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति ओपी क्षेत्र के वार्ड 07 निवासी अकबर साफी बताया जा रहा है। जानकारी में ललितग्राम ओपी प्रभारी किशोरी प्रसाद ने बताया कि बीती रात संध्या गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि गैमन इंडिया चौक के समीप वार्ड 07 में एक व्यक्ति शराब पीकर गाली गलौज और हंगामा कर रहा है। जिसके सत्यापन हेतु पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर गया। जहां पुलिस बल के पहुंचने के बाद पाया कि उक्त शराबी नशे की हालत में हंगामा कर रहा है। जिसके बाद पुलिस बल के द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार करने के बाद उस व्यक्ति को मेडिकल जांच हेतु हॉस्पिटल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि किया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकर उसे न्यायिक हिरासत सुपौल भेज दिया गया है।

