राघोपुर/सिमराही : धूमधाम से मनाई जा रही चैती नवरात्र।
ब्रजेश कुमार, सिमराही बाजार।
प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर दौलत पंचायत अंतर्गत भगता टोला स्थित मां भगवती मंदिर के प्रांगण में चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को मां चंद्रघंटा का पूजा अर्चना किया गया। साथ संध्या काल में धर्मलीला का आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने देर रात्रि तक विभिन्न भक्तिमय नाटकों पर आधारित धर्मलीला को सुनकर लाभ उठाया। जानकारी देते आयोजक अर्जुन कुमार ने बताया कि चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ साथ मां शैलपुत्री की पूजा की गई, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई एवं चौथे दिन मंगलवार को मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। बताया कि यहां प्रत्येक दिन सुबह शाम दुर्गा सप्तशती पाठ किया जाता है एवं संध्या काल में विभिन्न प्रकार के भगैत, धर्मलीला आदि का प्रसारण किया जाता है। बताया कि यहां मां के दरबार मे जो कोई भी भक्त सच्चे मन से आकर मां से मुराद मांगता है, मां उसकी मुराद अवश्य पूरी करती है।

