छेड़खानी मामले में आवदेन देने गए व्यक्ति को नहीं मिला थाने में कोई पुलिस,महिला ने लोकशिकायत में दर्ज कराया मामला।।
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार
।
बलुआ बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कुछ मनचलों के द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पीड़िता ने मामला को लेकर स्थानीय थाना भी गई थी। लेकिन वहां मामला दर्ज नहीं होने के बाद अपने साथ हुई छेड़खानी की घटना को लेकर न्याय के लिए लोक शिकायत निवारण का सहारा लेना पड़ा। जिसके बाद लोक शिकायत के द्वारा स्थानीय थाना को सूचित करने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि मामले को लेकर अभी तक स्थानीय पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई सामने नहीं आई है।
मामला बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर घनश्याम वार्ड नंबर 10 निवासी गोविंद मंडल की पत्नी ने लोक शिकायत निवारण वीरपुर में आवेदन देकर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया है। दिए गए आवेदन में महिला ने बताया है कि बताया कि बीते 26 मार्च को वो मकई खेत में घास काट रही थी। तभी शराब के नशे में धुत्त होकर बिशनपुर घनश्याम वार्ड 10 निवासी देवू दास का पुत्र बसंत दास उसके साथ गलत नियत से गाली गलौज करते हुए छेड़खानी करने लगा। जब महिला द्वारा हाथ में लिए कचिया से बचाव करते हुए हो हल्ला शुरू किया तो युवक भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद घटना की सूचना महिला के पति द्वारा समाज के कुछ गण्यमान्य लोगो के साथ साथ जनप्रतिनिधि को भी दिया। लेकिन पंचायती अस्तर पर जनप्रतिनिधि सहित किसी भी गणमान्य व्यक्ति द्वारा मामले का निष्पादन नहीं किया जा सका क्योंकि मामले को लेकर आयोजित पंचायत में आरोपी पक्ष से कोई भी व्यक्ति सम्मिलित नहीं हुआ । जिसके बाद महिला द्वारा मामला दर्ज करवाने दौ बार बलुआ थाना का चक्कर लगाने पहुंची ,लेकिन वहाँ उसे कोई नही मिला। जिसके बाद महिला को अपने साथ हुई छेड़खानी की घटना को लेकर न्याय के लिए लोक शिकायत निवारण का सहारा लेना पड़ा।महिला के पति ने बताया कि बताया कि थक हारकर उन्होंने 30 मार्च को मामला बीरपुर अनुमंडल स्थित लोक शिकायत निवारण में दर्ज करवाया है।जहाँ से सुनवाई होने के बाद बलुआ थाना हरकत में आई और मामले की जाँच में जुट गई है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि बीते 26 मार्च को शाम 4 बजे अपने घर के नजदीक मकई खेत में घास काट रही थी।इसी दौरान बिशनपुर घनश्याम वार्ड 10 निवासी देवू दास का पुत्र बसंत दास शराब के नशे में धुत्त होकर गलत नियत से उन्हें गाली गलौज करते हुए छेड़खानी करने लगा।बताया कि उन्हें घास काट रहे कचिया से जब मनचले को डराया धमकाया और हो हल्ला किया तब जाकर वो वहाँ से भागा।पीड़िता ने बताया कि भागते भागते बसंत दास ने बताया कि उन्हें विमल मंडल ने भेजा है। जब उनके पति ने विमल मंडल से जाकर कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर हमारा हाथ होता तो हम जान से मरवा देते। इधर, महिला के पति ने बताया कि स्थानीय कुछ लोगों के द्वारा मामले की रफा दफा करने का भी दबाव डाल रहे हैं। इसके लिए बीती रात कुछ लोगों के कहने पर जबरन सादे कागज पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहे थे। जो संभव नहीं हो पाया। सूत्रों की माने तो उक्त युवक पूर्व से ही गलत धंधे से जुड़ा हुआ है। जिसके कारण उसका साठ गांठ पुलिस के साथ भी है। यही कारण है कि पुलिस अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई करने से बचते आ रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार महिला की पति बलुआ थाना गया था। लेकिन वहाँ पर मामला दर्ज कर कानूनी कारवाई करने में पुलिस ने कोई दिलचस्पी नही दिखाई जो पुलिस के कार्यशैली पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। वही सूत्रों की माने तो बलुआ थाना में कुछ बिचोलियों के द्वारा थाना में आये फरियादियों के केस दर्ज होने ही नही देते थाने में आये फरियादियो के फरियाद को पैसे लेकर दबा दिया जाता है।

इधर मामले को लेकर बलुआ थाना अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने बताया कि उनके पास कोई आया ही नही।न ही उसे कोई आवेदन मिला था।बताया कि लोक शिकायत से उनके पास मामले की जाँच का आदेश आया था।

