सोनू आलम,भीमपुर,

ललितग्राम से नरपतगंज के बीच नए ट्रैक पर 60 से 130 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी ट्रायल इंजन, लोगों में उत्साह।

ललितग्राम से नरपतगंज के बीच ब्रॉडगेज पर मंगलवार को डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय कुमार के मौजूदगी में इंजन का स्पीड ट्रायल हुआ। जहां पहले राउंड में ट्राईल इंजन ललितग्राम से चलकर 18 मिनट में नरपतगंज पहुंची।

वहीं ललितग्राम से 3:27 में खुलने के बाद 60 किलोमीटर प्रति घंटे के स्पीड से ट्रायल इंजन 3:45 मिनट पर नरपतगंज स्टेशन पहुंची। वहीं दूसरे राउंड में नरपतगंज से 4:44 में खुली ट्रायल इंजन 130 के स्पीड से 4:55 में ललितग्राम पहुंची। इस बीच ट्रायल इंजन नरपतगंज से ललितग्राम पहुंचने में मात्र 10 मिनट का समय लगा। स्पीडी ट्रायल के बाद मौके पर डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय कुमार ने बताया कि पहले राउंड में 60 किमी की स्पीड से ट्रायल इंजन ललितग्राम से 18 मिनट में नरपतगंज पहुंची।

वही दूसरे राउंड में 130 किलो मीटर की स्पीड से मात्र 10 मिनट में ललितग्राम पहुंची। उन्होंने बताया कि ललितग्राम से नरपतगंज के बीच स्पीडी ट्रायल सफल रहा। जिसके बाद इस रेलखंड पर जल्द सीआरएस निरक्षण किया जाएगा। जिसकी तारीख अभी तय नहीं हुआ है। उन्होंने संभावना जताया कि जल्द ही इस रेलखंड पर सीआरएस निरक्षण किया जाएगा। इस दौरान रेलवे विभाग की ओर से केके भारती, सुभाष कुमार, डीके विभूति, आरके मिश्रा, अमितेश कुमार, सीबी राय, पवन कुमार समेत लोको पायलेट दिवाकर कुमार और सहायक लोको पायलट मौजूद थे। इस बीच सफल ट्रायल के बाद इस रेल खंड पर ट्रेनों के शीघ्र परिचालन की संभावना बढ़ गई है। उधर, ट्रायल इंजन के आगमन को लेकर सुबह से ही छातापुर हॉल्ट और नरपतगंज क्षेत्र आसपास के लोग रेलवे स्टेशन पर जमा होने लगे थे। हर किसी में इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने की ललक दिखाई दे रही थी। जैसे ही ट्रेन की सिटी सुनाई पड़ी, स्टेशन पर हलचल बढ़ गई और उत्साह से लबरेज लोगों की आखों में खुशी की झलक साफ दिखाई देने लगी। खासकर युवा वर्ग हरेक गतिविधि को अपने मोबाइल में कैद करने को आतुर दिखे। ट्रेन के रूकते ही कुछ लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया।

Spread the love