ललितग्राम से नरपतगंज के बीच स्पीड ट्रायल आज।।

 

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

 

ललितग्राम – नरपतगंज रेलखंड पर लंबे समय से ट्रेन परिचालन को लेकर संसय बना हुआ था। लेकिन इस बीच रेलवे विभाग के द्वारा स्पीडी ट्रायल की सूचना देने के बाद आसपास क्षेत्रों के लोगों खुशी की लहर दौड़ गई। जिसके बाद वर्षों से ट्रैन परिचालन की आस लिए बैठे लोगों के लिए स्पीड ट्रायल की सूचना ने काफी राहत पहुंचाई है। आपको बताते चलें कि ललितग्राम से नरपतगंज की कुल दूरी 12 किलोमीटर है। रेलवे विभाग की सूचना के आधार पर इस मंगलवार 5 अप्रैल को ट्रेनों का स्पीडी ट्राईल होगा। स्पीड असफल होने के बाद सीआरएस निरक्षण किया जाएगा। जिसके लिए रेलवे विभाग ने स्पीडी ट्राईल को लेकर सार्वजिनक सूचना भी जारी कर दिया है।सूचना में रेलवे विभाग ने मंगलवार 5 अप्रैल को दिन 11:30 से 16:00 बजे तक ललितग्राम से नरपतगंज के बीच रेल की पटरियों से छोटे बच्चे मवेसी आदि को दूर रहने की अपील की है ।जानकारी देते हुए रेलवे विभाग के एईएन आरके मिश्रा ने बताया कि आज होने वाले स्पीडी ट्रायल को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस स्पीडी ट्रायल से पूर्व रेलवे विभाग के अधिकारी के द्वारा ललितग्राम और नरपतगंज के बीच रेलवे ट्रैक और पूल पुलिया का निरीक्षण कर चुके हैं। साथ ही स्टेशन पर बने यात्री शेड का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि स्पीडी ट्रायल के लिए ट्रैक पूरी तरह से तैयार है। जिस पर आज 11:30 बजे से लेकर 4 बजे के बीच रेल इंजन दौड़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व लोगों से ट्रैक और रेलवे क्रासिंग से दूर रहने की अपील की गई है। ललितग्राम स्टेशन परिसर में दुकान चला रहे दुकानदारो ने बताया कि अब फिर से ललितग्राम स्टेशन गुलजार हो उठेगा। उन्होंने बताया कि ट्रैन बन्द होने से यहां के बहुत से लोगो की रोजीरोटी ठप हो चुकी थी। बताया कि ट्रेन का परिचालन शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए नए अवसर खुलेंगे। वही अभी 1 अप्रैल से ललितग्राम से सहरसा के लिए ट्रेन परिचालन सुरु कर दिया गया है।

Spread the love