फॉर्बिशगंज/अररिया:सैफगंज में त्रिदिवसीय संतमत सत्संग का होगा 21 मार्च से आयोजन

दिवाकर कुमार/फारबिसगंज/अररिया

फारबिसगंज : फारबिसगंज प्रखण्डक्षेत्र के सैफगंज में त्रिदिवसीय संतमत सत्संग की भव्य आयोजन को लेकर तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही है।  सैफगंज संतमत सत्संग मंदिर के  स्वामी राम बाबा ने बताया कि इस सतसंग में स्वामी ज्ञान शेखर जी महाराज हरिद्वार वाले के पधार रहे है।आयोजन 21 मार्च से लेकर 23 मार्च तक होगा,सभी सत्संगप्रेमियो से आग्रह है कि सैफगंज की पावन धरती पर इस संतमत सत्संग में आकर पुण्य के भागी बने।
वही आयोजन को सफल बनाने के लिये मुखिया सह अध्यक्ष दिलिप पासवान,उपाध्यक्ष रामानंद पासवान, सचिव दयानंद राम,उपसचिव अशोक कुमार यादव,कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद साह,अरविंद कुमार मंडल,त्रिभुवन ठाकुर,किशन सिंह पूर्व सरपंच,बजरंगदल के सोनू भगत सहित सभी वार्ड सदस्य व पंचायत वासी तैयारी में जुट गए है।

Spread the love