पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान, एक का काटा चालान।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

ललितग्राम ओपी क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियाँ-मधुबनी के सीमा पर बुधवार की देर संध्या ओपी पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान ललितग्राम ओपी अध्यक्ष किशोरी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में चलाया गया। जिससे बिना कागजात , बिना हेलमेट पहनकर और ट्रिपल लोड बाइक चलाने वालों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस को वाहन चेकिंग करते देखकर गाड़ी खड़ीकर चालक इधर-उधर छुपते नजर आए और रास्ता बदलकर निकलने की कोशिश करते दिखे। वाहन चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बिना कागजात व बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले बाइक सवार लोगों से जुर्माना राशि वसूल किया गया। वहीं पुलिस चार चक्के गाड़ी के कागजात सहित डिक्की को खोल कर बारीकी से चेक करते नजर आए। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ललितग्राम ओपी अध्यक्ष किशोरी प्रसाद यादव ने बताया कि ललितग्राम ओपी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चला गया था। जिसमें एक व्यक्ति का चालान काट कर चालान की रकम वसूली गई, और आने जाने वाले गाड़ियों की तलाशी ली गई साथ ही उनके कागजात भी चेक किए गए। उन्होंने बताया कि अपराध में वृद्धि, नशीली पदार्थ के रोकथाम एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया गया। उन्होंने गाड़ी चालकों को संदेश देते हुए बताया कि हर एक व्यक्ति को अपने पूरी सुरक्षा के साथ सफर करना चाहिए। उन्होंने सभी बाइक चालकों को जूता एवं हेलमेट पहनने की सलाह दी ,वही चार चक्के वाहन के चालकों को सीट बेल्ट पहनने एवं अन्य नियमों का पालन करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों को हिदायत देते हुए बताया कि अगर कोई व्यक्ति बिना हेलमेट, जूते एवं सीट बेल्ट पहने वाहन चलाते पकड़े जाते हैं, तो उनका चालान काटा जाएगा।।

