छातापुर: जीत के जश्न में डूबे बीजेपी कार्यकर्ता ।

अभिमन्यु मिश्रा , छातापुर

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणीपुर के चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर पार्टी के तमाम कार्यालयों में कार्यकर्ता जश्‍न में डूब चुके हैं।उत्तर प्रदेश मणिपुर गोवा और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की का असर छातापुर प्रखंड के बीजेपी कार्यकर्ताओं में देखा गया, तभी तो छातापुर बाजार स्थित धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक साथ होली और दीपावली मनाया।

 

इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। पांच राज्‍यों के चुनाव रुझानों में बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए कार्यकर्ताओं में जश्‍न का माहौल बन गया। यूपी से लेकर दिल्‍ली बिहार तक जश्‍न मनाया जा रहा है। बीजेपी कार्यक्रता काफी खुश नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के आगे होने पर छातापुर में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जश्न मनाते हुए दिखे। । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष शुशील कर्ण,रामटहल भगात,शालिग्राम पांडेय,त्रिलोकनाथ झा,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद दिखे।

Spread the love