सिमराही बाजार के एक मकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

सुरेश कुमार सिंह सिमराही बाजार

थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में गुरुवार दोपहर को अचानक एक मकान में आग लग गई। घटना के बाद घर में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि शोर शराबे के बाद पहुंचे लोगों की मदद से परिवार के लोगों को सुरक्षित घर से बाहर निकाल लिया गया। वहीं सूचना पर पहुंची दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाए जाने का प्रयास जारी था।
आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि सिमराही निवासी रामनारायण चौधरी के घर में बिजली की चिंगारी से आग लगी है। हालांकि घटना में क्षति का आंकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है। सीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आग पर काबू के लिए दमकल गाड़ी पहुंच चुकी है। इधर, घटना के बाद आसमान में धुंआ उठता देखकर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहीं घटना से सहमे आस पड़ोस के लोगों ने भी अपने मकान को खाली कर दूरी बना ली।
———

Spread the love