मात्र एक वर्ष में खंडर में तब्दील हुआ जल-नल का पानी टंकी।।
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

जिस उद्देश्य से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय योजना को लागू किया गया था वह धरातल पर साकार होती दिखाई नहीं दे रही है। इस योजना में भारी अनियमितता बरती जा रही है। कार्य में अनियमितता ऐसी बरती गई है की बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत के विशनपुर शिवराम पंचायत के नाथपट्टी वार्ड नं 09 में लाखो रुपये से बने पानी टंकी महज जंगल मे तब्दील होकर रह गया है। सरकार के द्वारा करोड़ो रूपये से बना पानी टंकी हर घर नल का जल का सपना धरातल पे महज जंगल मे बदल गया है। जहाँ ठीकेदारों और संबंधित अधिकारियों के द्वारा निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी नल-जल का काम लावारिश है और सही ढंग से कार्य को पूरा नही किया गया है।
क्रियान्वयन जश का तस पड़ा है मिट्टी खोद पाइप लाइनों काम पूरी तरह से अधूरा पड़ा है। जबकि एक वर्ष से अधिक होने को है लेकिन पीएचडी विभाग के अधिकारियों द्वारा इसपर किसी तरह का कोई संज्ञान नही लिया गया है।इसके मामले में अनुज कुमार है कि इस मामले प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित अवेदन दिया है। लिखित आवेदन में उन्होनें बताया है कि विशनपुर पंचायत के नाथपट्टी वार्ड नं-09 में नल-जल का कार्य पुर्णरूपेण स्थगित है, कार्य मे काफी अनियमितता बर्ती गयी है।जहाँ-तहां पाइप लाइनों का कार्य बिल्कुल ढंग से नही किया गया है दो वर्ष बीतने को है कार्य अधूरा पड़ा है। संबंध में जानकारी देते हुए बसंतपुर कनीय अभियंता पवन कुमार ने बताया कि बिशनपुर शिवराम पंचायत के वार्ड नंबर 7,9 और 10 में जल-नल में काम चल रह है, जो गड़बड़ी है उसे सुधारा जा रहा है।

