बहने लगी फाल्गुनी बयार, मारवाड़ी युवा मंच की महिलाओं ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन।
–शयामानंद सिह भागलपुर l
भागलपुर,:होली का त्यौहार 19 मार्च को है लेकिन पहले से भागलपुर शहर में रंग गुलाल उड़ने लगे हैं lफाल्गुनी बयार बहने लगी हैl आज मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा भागलपुर द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गयाl मारवाड़ी महिला समिति के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई देते दिखी l होली मिलन समारोह में भारी मात्रा में महिलाएं उपस्थित थी lकाफी हर्षोल्लास के साथ गीत संगीत, ढोल ताशे और नगाड़े की धुन पर महिलाएं थिरकते दिखीl साथी साथी महिलाएं एक दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते दिखीl

